देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर नगर निगम वार्ड संख्या 23 के वार्ड पार्षद शैलेश चरण मिश्र ने पुराना मीना बाजार स्थित पुरानी पानी टंकी के बदले नई टंकी से ही जलापूर्ति करने को लेकर नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से सुझाव दिया है। जिसमें जिक्र है कि देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पुराना मीना बाजार अवस्थित पानी टंकी जो पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर द्वारा निर्मित एवं सरकार के आदेशानुसार नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। उक्त परिसर में पानी की दो टंकी अवस्थित है। जिसके माध्यम से शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में पाईपलाईन द्वारा पेयजलापूर्ति की जाती है। एक टंकी जिसका निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, जो पर्याप्त मरम्मति एवं रखरखाव के अभाव में भौतिक रुप से काफी कमजोर हो चुका है। उक्त टंकी जिसकी क्षमता 1.2 एमएलडी है, उसमें ...