बक्सर, अप्रैल 9 -- युवा के लिए ---- रोचक पुराना भोजपुर के खेल मैदान पर गुरूवार को खेला गया पहला सेमीफाइनल दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कलात्मक खेल दिखाकर दर्शाकों का जीता दिल डुमरांव, निज संवाददाता। कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मेजबान पुराना भोजपुर व सासाराम के बीच खेला गया, जिसमें सासाराम ने पुराना भोजपुर को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मध्यांतर तक उतार-चढ़ाव भरे खेल में किसी टीम को गोल करने का मौका नहीं मिला। दोबारा जब खेल शुरू हुआ तो तय समय तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद ट्राइ ब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें सासाराम ने 05-04 से जीत दर्ज की। मैच का उद्घाटन समाजसवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने मैदान के चारों तरफ घुमकर दर्शकों का अभिनंदन किया। मैच का आनंद ल...