बक्सर, जनवरी 15 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। नया भोजपुर थाना क्षेत्र पुराना भोजपुर गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध किसान की गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वृद्ध किसान का शव नेऊरा स्टेशन के पास से बरामद हुई। इधर मौत की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया पुराना भोजपुर निवासी स्व. धर्मदेव यादव के पुत्र हरिद्वार यादव उर्फ हरिद्वार पहलवान डुमरांव से ट्रेन पर सवार होकर अपनी बहन के घर मधुपुर जा रहे थे। इस दौरान नेऊरा स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिर पड़े। गिरने के साथ ही ट्रेन की चपेट में आ गए। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को गांव लाया गया। मृतक के परिवार में तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। सरपंच प्रतिनिधि भरत चौधरी, भाजपा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.