नोएडा, फरवरी 26 -- पुराना भवन तोड़ते समय गार्ड रूम की दीवार गिरी नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक कंपनी के पुराने भवन को तोड़ते समय उससे सटी कंपनी के गार्ड रूम की दीवार भरभराकर गिर गई। कंपनी के पदाधिकारी का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा लापरवाही व बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति व मानक का पालन किए बिना पुरानी बिल्डिंग तोड़ी जा रही थी। हालांकि, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि अनुमति के आधार पर ही पुराना भवन तोड़ा जा रहा है। ----- 16 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ नोएडा, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की विधवा पेंशन योजना से जिले की 16,639 महिलाएं जुड़कर न केवल आर्थिक लाभ पा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रही हैं। प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच रही है, जो उनके रोजम...