पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़ नगर के पुराना बाजार होली चौक के अध्यक्ष त्रिभुवन लाल शाह को विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। शुक्रवार को सामाजिक सरोकारों से जुड़े जुगल किशोर पांडे की पहल पर लोगों ने शाह को शॉल ओढ़ाकर, फूलों की माला पहनाकर और गीता ग्रंथ भेंट कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जुगल ने कहा कि पुराना बाजार की होली का ऐतिहासिक महत्व है। वर्ष 1832 से निरंतर होली का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता की मिशाल इस होली के आधुनिक स्वरूप को बनाए रखने में शाह का बड़ा योगदान है। कहा कि वर्षो से शाह, थापा, वर्मा, खत्री, सार्की, महरा परिवारों के साथ-साथ मुस्लिम परिवारों ने भी इस खड़ी होली को मूर्त रूप देने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यहां ललित शौर्य, राहुल शाह, सूरज थापा, निक्की शाह, मनीष महरा, अनिल वर्मा, पिंकू महार...