पुराना बकाया मांगने पर दुकानदार को पीटा, दुकान जलाने का केस
बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुराना बकाया पैसा मांगने पर मारपीट कर दुकान जला देने का मामला सामने आया है। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कलवारी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलवारी थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी मेराज अहमद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी मोहम्मदपुर में दुकान है। आरोप है कि बीते 30 मार्च को विपक्षी उनकी दुकान पर आए और सिगरेट आदि सामान मांगा। पुराना बकाया होने के कारण उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। इसी बात पर आरोपी भड़क गए और उन्हें अपशब्द कहने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। इतने पर भी आरोपी नहीं मानें और दुकान को जला दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उनके हाथ की हड्डी टूट गई। थाना प्रभारी कलवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.