देवघर, जनवरी 4 -- देवघर। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना प्राइवेट बस स्टैंड के समीप नवनिर्मित टीओपी का उद्घाटन रविवार को किया जाएगा। उद्घाटन एसपी सौरभ करेंगे। इस संबंध में नगर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बताया गया कि पुराना प्राइवेट बस स्टैंड और आसपास का इलाका काफी व्यस्त रहता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे चोरी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। टीओपी खुलने के बाद क्षेत्र में पुलिस की नियमित उपस्थिति रहेगी, जिससे असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.