सिद्धार्थ, मार्च 3 -- लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के लोटन-ठोठरी मार्ग पर सोमवार को पुराने पुल को ध्वस्त कर रही जेसीबी पलट गई। खिरीडीहा मोड के पास लोटन-ठोठरी मार्ग पर नए पुल का निर्माण कार्य होने वाला है। इसके लिए पुराने पुल को तोड़ा जा रहा था। अचानक पुल को तोड़ रही जेसीबी नीचे आकर पलट गई। गनीमत रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर को हल्की चोट आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...