कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कुशीनगर। बरवा रतनपुर से बगरी टोला जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्यात है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। ग्रामीणों के अनुसार पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त था, जिसको लेकर नौ मार्च को संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा गया था।ज्ञापन देने के बाद 11 मार्च को लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल को तोड़ दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगामी बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाएगी तथा आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है। यह मार्ग बरवा रतनपुर, नौगांवा, महेशरा, बगरी टोला, बिंदवलिया, भेड़ी...