पुराना ठीहा छोड़कर दूसरे स्थान पर जाने को राजी नहीं वेंडर
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सीएम ग्रिड के तहत निर्माणाधीन सात सड़कों से नगर निगम ने रेहड़ी पटरी वालों को हटाने की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। वेंडरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कुछ स्थानों से वेंडर हटाए भी गए हैं। लेकिन वेंडर पुराना ठीहा छोड़कर जाने को राजी नहीं हैं। बेशक वेंडिंग जोन खाली हैं, लेकिन उसमें जाकर दुकान लगाने को तैयार नहीं हैं। नगर निगम ने नोटिस जारी कर रामघाट रोड, खौर रोड दोदपुर समेत सात सड़कों से वेंडरों को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। नगर निगम से नोटिस मिलने के बाद से वेंडर परेशान हैं। आखिर उनकी रोजी रोटी का सवाल है। इधर नगर निगम अपनी विधिक प्रक्रिया के तहत जाम, ट्रैफिक को दुरुस्त करने व आमजन को रास्ता दिलाने के लिए काम कर रहा है। नगर निगम सुविधाओं को तरजीह दे रहा है। वहीं वेंडर उसी स्थान पर जमा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.