बुलंदशहर, फरवरी 25 -- सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के पुराना जीटी रोड पर नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे डिवाइडर को लेकर लोगों का विरोध तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पूर्व सभासद जितेंद्र उर्फ सोनू कुमार के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने बुलंदशहर पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। पूर्व सभासद जितेंद्र उर्फ सोनू कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस डिवाइडर की कोई आवश्यकता नहीं है। डिवाइडर बनाए जाने से बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे व्यापारियों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार विरोध किए जाने के बावजूद नगर पालिका अधिकारी हठधर्मी पर अड़े हुए हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को ध्यान में रखते हुए डिवाइडर निर्माण कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.