नई दिल्ली, मार्च 28 -- नई दिल्ली, व. सं.। ऐतिहासिक पुराना किला में एक आयोजन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि आयोजन में निजी ब्रॉन्डिंग व रसोई फ्लेम जैसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसे लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारियों ने बताया कि किले में नियमों का उल्लंघन किया गया है। स्मारक में किसी भी तरह का निजी प्रचार करना पूरी तरह से मना है। इसे लेकर आयोजनकर्ता को भी सूचित किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां करीब 20 स्टॉल लगाए हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। यह आयोजन रविवार तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...