सहारनपुर, मार्च 7 -- पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित फोटों-602-कालेज संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष खडे पुरातन छात्रगंगोह संवाददाता।अपनी माटी से लगाव, बचपन और स्कूल कालेज की यादें आखिरकार दो भाईयों को सेवानिवृति के बाद गंगोह खींच लाई। विद्युत विभाग के एससी पद और ओएनजीसी से सीनियर इंजीनियर पद से सेवानिवृत होने वाले सगे भाईयों अतुल तायल और विकास तायल ने आज गंगोह पहुंचकर एचआर इंटर कालेज का दौरा किया, संस्थापक लाला केदारनाथ और प्रधानाचार्य प्रेमचंद गोयल की प्रतिमाओं को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वर्णजयन्ती हाल में तत्कालीन कला प्रवक्ता मित्रसैन भटनागर के ऐतिहासिक प्रेरणादायी भितिचित्रों को देखकर प्रसन्नता जताई। कालेज पहुंचने पर मुख्य लिपिक अनुपम गोयल व शिक्षक गगन गर्ग ने उनका स्वागत किया। 1969 में कॉलेज के छात्र रहे इंटर टॉपर रहे अतुल तायल विद्...