पुरातन छात्र समिति ने 12 छात्राओं की फीस
अलीगढ़, जुलाई 31 -- अलीगढ़। पुरातन छात्र समिति ( रजिस्टर्ड) के संरक्षक एवं धर्म समाज महाविधालय के भवन निर्माण संयोजक उपेंद अग्रवाल ने गुरुवार को चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज की 12 छात्राओं की फीस विद्यालय की प्रधानाचार्या मनीषा अग्रवाल एवं भावना को सौंपी। समिति 2236 विद्यार्थियों की फीस वहन कर रही है। जिसमें अधिकतर बेटियां ही हैं। उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जो छात्राएं फीस के अभाव में पढ़ नहीं पाती हैं, उनकी फीस जमा करके मुझे बहुत शांति का अनुभव होता है। संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप के गुप्त ने बताया कि समिति पिछले 26 वर्षों से विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की फीस, निशुल्क पुस्तकें, पीने के पानी के लिए प्याऊ, खेलकूद और पढ़ने के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए साइकिलें भेंट करती है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: छात्राओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.