बरेली, फरवरी 15 -- बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में अतीत और वर्तमान के संगम के लिए पुरातन छात्र समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय से विभिन्न पाठ्‌यक्रमों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं देश प्रदेश के विभिन्न भागों में उच्च पदों पर आसीन होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। समारोह के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार, महामंत्री शशिभूषण व कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना करके किया। इस मौके पर पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया। प्रभु वात्स्यायन को अध्यक्ष, संजय कुमार को उपाध्यक्ष बनाने के साथ अन्य को जिम्मेदारियां दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...