बांका, दिसम्बर 10 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के बाबूटोला मोहल्ले के बैकुंठनाथ मंदिर के में चल रहे श्री श्री 108 श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठे दिन मंगलवार को कथा स्थल श्रद्धा, भक्ति और आनंद से सराबोर रहा। हजारों श्रद्धालु कथाश्रवण हेतु प्रातः के प्रथम पाली से ही भक्ति में डूबे दिखे। मंच पर विराजमान आचार्य रवि किशोर जी महाराज ने अपने मधुर वाणी में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के दिव्य प्रसंगों का ऐसा सुंदर वर्णन किया कि पूरा पंडाल 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा। दिन की कथा मुख्य रूप से रासलीला और महारासलीला के पावन प्रसंगों के साथ प्रारंभ हुआ।जिसमें आचार्य जी ने बताया कि रासलीला केवल नृत्य नहीं, बल्कि परम प्रेम और पूर्ण समर्पण का प्रतीक है। यह वह क्षण था जब स्वयं ईश्वर गौलोकधाम से उतरकर वृंदावन की पावन धरा पर भ...