हजारीबाग, जून 6 -- बरही प्रतिनिधि। पुरहारा प्राथमिक विद्यालय में 100 डेज कैंपेन के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए लोगों का एक्स रे, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच की गई। शिविर में 66 लोगों की जांच की गई। बीमारों को जांच के बाद दवाएं दी गई। शिविर में 59 लोगों का एक्स रे किया गया। 4 लोगों का जांच के लिए स्पुटम कलेक्शन किया गया। उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि 100 डेज कैंपेन का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...