वाराणसी, दिसम्बर 29 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। अभ्युदय संस्थान और आर्टिस्ट्री ऑफ़ वूमेन ने वाराणसी के ख्यातिलब्ध कलाकार वेदप्रकाश मिश्र की स्मृति में 'वेदजी एवं अतुल्य काशी' विषयक परिचर्चा सह चित्रकला कार्यशाला रविवार की। परास्नातक और स्नातक वर्ग के विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। प्रतिभागियों ने दिवंगत चित्रकार पं. वेदप्रकाश मिश्र और काशी को केंद्र में रखकर चित्रकारी की। प्रतियोगिता के परास्नातक वर्ग में शाश्वत कुमार ने पांच हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इस वर्ग में एक हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार नेहा विश्वकर्मा को दिया गया। वहीं स्नातक वर्ग में दो हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार कुनाल विश्वकर्मा, डेढ़ हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार रोहित शर्मा और एक हजार रुपये का तृतीय पुरस्कार ऋषिकेश विश्वकर्मा ने जीता...