हजारीबाग, जनवरी 29 -- इचाक, प्रतिनिधि । प्रखंड के जीएम इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक खेल- कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण सह बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बटेश्वर प्रसाद मेहता, जिला परिषद सदस्य रेणु देवी मुखिया नंदकिशोर मेहता, दयानंद मेहता शामिल हुए। प्राचार्य शंभू कुमार ने अतिथियों को पौधा भेंट किया।खेल के महत्व और शिक्षा के क्षेत्र में करियर संवारने की सलाह देते हुए बटेश्वर मेहता ने कहा कि शिक्षा हमें सही मार्ग दिखाती है। खेल कूद में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी ,मोमेंटो और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में प्रभारी पंकज कुमार, मंच संचालक रत्नेश कुमार राणा,अजीत हंसदा,संजीत यादव,रवि महतो,संगम कुमारी, पार्वती कुमारी,विनोद कुमार,कृष्ण कुमार,राजकुमार, प्रिया कु...