चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत रोलाडीह स्थित तुलसी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण समारोह 14 फरवरी को होगा। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली है। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई गणमान्य हस्तियां अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान के रूप में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया। इसकी जानकारी प्रिंसिपल कृतिलता ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...