गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्थानीय झंडा मैदान स्थित विवाह भवन में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेले का समापन औपचारिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ रविवार को हो गया। समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तकें व्यक्ति के जीवन को दिशा और दृष्टि दोनों प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को सही मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने छात्रों और युवाओं से नियमित पठन की आदत विकसित करने का आह्वान किया और इस तरह के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक मेले का उद्देश्य केवल किताबों की बिक्री नहीं, बल्कि समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह में मिले ...