चंदौली, जुलाई 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित देश की प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन कर जिले में स्थान प्राप्त करने वाले होनहारों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को पीडीडीयू नगर के रविनगर स्थित एसजी पब्लिक स्कूल के आठ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि के रूप में चेक प्रदान कर प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने सम्मानित किया। सम्मान राशि पाकर मेधावियों के चेहरे चमक उठे। इसमें विद्यालय के समीक्षा रस्तोगी, अर्शदीप कौर गांधी, अंश कुमार सिंह, आराध्या सिंह, सौम्या कुमारी, उपासना कुमारी, आशीष यादव, काजल यादव को चेक के रूप में पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड के माध्यम से स्कूली स्तर पर बच्चों के अंदर प्रतियोगी परीक्षा...