रुडकी, सितम्बर 20 -- केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा आमना का मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन होने के बाद विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में इस वर्ष मेरे सपनों का उत्तराखंड-एक विकसित राज्य के लिए मेरा दृष्टिकोण विषय रखा गया था। आमना ने विषय पर अपने विचार प्रभावशाली और प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत किए। इसके चलते उनका चयन राज्य स्तर पर हुआ। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में छात्रा को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया था। प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका सैनी ने छात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने भी छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्य...