प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त 13 शिक्षकों को सेवा विस्तार दिया गया है। वैसे तो इन शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 31 मार्च को होती, लेकिन पुरस्कार मिलने के बाद राजकीय शिक्षकों को पांच साल और एडेड कॉलेज के शिक्षकों को नियमानुसार तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। राजकीय और एडेड शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु क्रमश: 60 और 62 साल होती है। पुरस्कार मिलने के बाद सेवानिवृत्ति आयु 65 साल होती है। जिन शिक्षकों को सेवा विस्तार मिला है उनमें प्रयागराज निवासी और कौशाम्बी के राजकीय हाईस्कूल, अमिरतापुर कड़ा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत डॉ. रामधीरज शुक्ल, ग्राम्य विकास इंटर कॉलेज देल्हूपुर और प्रतापगढ़ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम मौर्य हैं।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.