लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- लखीमपुर। पुरस्कार की धनराशि से जिन ग्राम पंचायतों ने कोई ऐसा काम किया, जिससे गांव के लोगों को लाभ मिला और ग्राम पंचायत की आय बढ़ी है तो उन पंचायतों को अब विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने ऐसी योजना शुरू की है। पूरे प्रदेश में पहली बार 10 ग्राम पंचायतों को सरकार 50-50 लाख रुपए का पुरस्कार देने जा रही है। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों के लिए मुख्यमंत्री विशेष पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार की योजना शुरू की गई है। जिन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिला है, वह इस विशेष पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगी। आवेदन के लिए 10 बिन्दु निर्धारित किए गए हैं। इसमें घर-घर से कचरा एकत्र करने वाली ग्राम पंचा...