लखनऊ, मई 9 -- संवाददाता, लखनऊ। आगामी गणतंत्र दिवस 2027 को प्रदान किए जाने वाले देश के प्रतिष्ठित पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए खेल जगत की उत्कृष्ट प्रतिभाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व और उल्लेखनीय योगदान देने वाले इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपनी खेल उपलब्धियों, सामाजिक योगदान और व्यक्तित्व से संबंधित एक विस्तृत 'साइटेशन' (प्रशस्ति पत्र) भी संलग्न करना होगा, जिसमें उनके करियर के महत्वपूर्ण पड़ावों का स्पष्ट विवरण हो।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने जानकारी दी कि लखनऊ मंडल के इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन की तीन प्रतियों के साथ 30 मई तक क्षेत्रीय खेल क...