लखनऊ, अप्रैल 28 -- पिछले एक सप्ताह से तपिश झेल रहे शहर को रविवार-सोमवार की आधी रात से चलना शुरू हुई नम पुरवा हवा ने राहत दी। जहां सुबह से ही हवा गर्म महसूस हो रही थी, सोमवार को उसमें शीतलता थी। दिन का अधिकतम तापमान भी एक दिन पहले के मुकाबले तीन डिग्री कम रहा। यह 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बावजूद इसके हवा में नमी की अधिकता से उमस ने बेहाल किया। हवा की आद्रता जो एक दिन पहले तक न्यूनतम 15 प्रतिशत थी वह बढ़कर आज 31 हो गई। ऐसे में गर्मी से राहत देने में कूलर-पंखे नाकाफी साबित हो रहे थे। यह भी पढ़ें- बांदा में गर्मी ने तोड़ा 75 सालों का रिकॉर्ड, तापमान 47.6 डिग्री पहुंचा आईएमडी लखनऊ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में शुरू हो गया है। साथ ही यूपी के पूर्वी हिस्से में भी एक हवा की चक्रवाती स्थिति बनी है। ...