पुरबडीह डियर पार्क में हिरन ने बच्चे को दिया जन्म, मिले पैरों के निशान
रामगढ़, मई 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पूरबडीह स्थित डियर पार्क में बुधवार को हिरन के बच्चों के पैर का निशान मिला है। पार्क परिसर में हिरन के बच्चों के पैरों के निशान मिलने के बाद वन कर्मी अनुमान लगा रहे हैं कि एक हिरनी ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि वन कर्मियों ने बच्चे को नहीं देखा है। यह भी पढ़ें- खाना पानी की तलाश में भटक कर चोकाद गांव पहुंचे हिरण की मौतवनरक्षियों का अनुमान वनरक्षी मनीष शर्मा ने बताया कि पार्क में हिरन के बच्चों के पैर के निशान पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 एकड़ में फैले पार्क का निरीक्षण करना संभव नहीं है। लेकिन पैरों के निशान से संभावना है कि हिरनी ने बच्चे को जन्म देने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है। वैसे भी हिरन आमतौर पर बच्चे के जन्म के बाद उसे सुरक्षित और शांत जगह पर रखते हैं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.