पुरनियों के अनुभवों से समृद्ध हुआ मुक्त विश्वविद्यालय
प्रयागराज, जुलाई 12 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में रविवार को आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन में पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्नेहिल मिलन देखने को मिला। सम्मेलन में शिक्षा, समाज और जीवन मूल्यों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप चौरसिया, विभागाध्यक्ष यूरोलॉजी, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने अपने छात्र जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए जीवनोपयोगी चिकित्सीय सुझाव और संस्मरण सुनाए। कहा, उत्तम स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन को हल्के में नहीं लेना चाहिए। पुरातन छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश यादव ने परिषद की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। पुरा छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विश्वविद्यालय से जुड़ी स्मृतियों को ताजा किया। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने विश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.