पुरनिया की एलकेएस कॉलोनी में फैला संक्रामक रोग, गंदे पानी की आपूर्ति से पेट दर्द और उल्टी-दस्त
लखनऊ, मई 15 -- सीतापुर रोड स्थित पुरनिया की एलकेएस कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति से एक दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इनको पेट दर्द, उल्टी व दस्त जैसी शिकायत हुई है। लोग स्थानीय क्लीनिकों में इलाज करा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बीते कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसकी वजह से इलाके के एक दर्जन लोग बीमारी की चपेट में आ गए हैं। ये लोग पेट दर्द, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्थानीय जल संस्थान के कार्यालय में शिकायत की। इसके बाजवूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बीमारी फैलने से इलाके के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने एहतियातन पानी को उबालकर ठंडा कर पीना शुरू कर दिया है。 यह भी पढ़ें- इंदिरा नगर में नलों से बह रहा सीवर मिला बदबूदार पानीबीमारी फैलने की सूचना वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.