चक्रधरपुर, मई 15 -- बंदगांव। कराईकेला पंचायत के अंतर्गत पुरनाडीह गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। समाजसेवी पंकज दास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गांव की स्वच्छता और नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए कड़े निर्णय लिए गए। ​ बैठक को संबोधित करते हुए पंकज दास ने कहा कि पुरनाडीह नदी न केवल जल का स्रोत है, बल्कि इसके किनारे विद्यालय और पवित्र पूजा स्थल भी स्थित है। इन स्थानों की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखना हर ग्रामीण का नैतिक कर्तव्य है। नदी के किनारे किसी भी व्यक्ति द्वारा शौच करना पूरी तरह वर्जित कर दिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति नदी किनारे गंदगी फैलाते या शौच करते पकड़ा गया, तो ग्राम समिति के माध्यम से ...