रांची, मई 27 -- खलारी, संवाददाता। सीसीएल एनके एरिया के अंतर्गत आने वाली पुरनाडीह परियोजना की बंद पड़ी खदान में 45 वर्षीय सीसीएल कर्मचारी रमेश उरांव पिता सधना उरांव के डूबने की आशंका जताई जा रही है। रमेश उरांव पिपरवार थाना क्षेत्र के कुसुमटोला गांव का रहने वाला है, वह पिपरवार क्षेत्र के अशोका परियोजना में केबुलमैन के पद पर कार्यरत है। रमेश उरांव 26 मई की सुबह नौ बजे घर से निकला है, उसके बाद अभी तक लापता है। पुरनाडीह परियोजना के बंद पड़ी कोयला खदान में पानी के किनारे रमेश उरांव का कपड़ा और चप्पल पड़ा हुआ है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाने के दौरान वह बंद खदान में जमा पानी में डूब गया होगा। यह भी पढ़ें- सोढिया पटपर घाट पर फिर गई जान, 24 घंटे बाद मिला युवक का शव सूचना मिलने पर लापता रमेश उरांव के परिजन, ग्रामीण और पिपरवार पुलिस घटनास्थ...