बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। इवादत व बरकत के मुकद्दस माह ए रमजान के जमातुल विदा पर शहर व ग्रामीण इलाके गुलजार रहे। रमजान के आखिरी जुमा को जिले भर की मस्जिदों में शांतिपूर्वक अलविदा की नमाज अकीदत से अदा की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में जमा हुए। उलमा ने अपने खुतबे मे मुस्लिमों को सब्र और नमाज के जरिए अल्लाह से मदद मांगने की अपील की। अपने खुतबे में उलमाओं ने पड़ोसियो के साथ नेक बर्ताव, आसहाय पर रहम करने, अधिक से अधिक जकात अदा करके अल्लाह की करीबी हासिल किए जाने का पैगाम दिया। सकती है। मुल्क में अमन व तरक्की की दुआ के लिए लाखों हाथ उठे। डीएम अक्षय त्रिपाठी, एसपी राम नयन सिंह लगातार भ्रमणशील रह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शहर के सैय्यद बाड़ा स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना ने खुतबे में कहा कि पैगम्ब...