मुजफ्फर नगर, मई 11 -- पुरकाजी। कस्बे मे श्रीबालाजी धाम का 12वां व श्री शिव मंदिर का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। सत्य विहार कालोनी में श्रीबालाजी धाम मंदिर पर मंदिर संस्थापक प घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में भजन कीर्तन किया। उसके उपरांत दोपहर में दर्जनों सुंदर झांकियों के साथ श्रीबालाजी धाम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा खाईखेड़ी मार्ग व पुराने हाइवे, मेन बाजार, सब्जी मंडी व घास मंडी और खादर तिराहे से होकर गुजरी। रास्ते में कस्बेवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह जगह पर स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक, फल, आइसक्रीम व कढ़ी चावल और हलवे आदि का प्रसाद वितरण किया। यह भी पढ़ें- श्री ब्राह्मण समाज के द्वारा निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा सांय के समय शोभायात...