मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- पुरकाजी बाईपास पर कार का संतुलन खराब होने से कार डिवाइडर पर चढकर पलट गई। कार में सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए भिजवाया गया। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी पीयूष अपनी स्विफ्ट कार में सवार होकर बुधवार की सुबह ज्वालापुर लौट रहा था। जब कार भैंसानी पुल के निकट पहुंचा तो कार का संतुलन खराब हो गया और कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गयी। कार में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सीधा करा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ी करा दी। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि कार चालक को कार चलते समय संभावित नींद की झपकी आई जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.