मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- थाना परिसर में सीओ सदर डॉ रवि शंकर ने आगामी रमज़ान, ईद-उल-फ़ित्र, होली एवं नवरात्रि पर्वों को लेकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने को लेकर सभी धर्म के लोगों को बुलाकर शांतिपूर्वक तरीके से त्योहारों को मनाने अपील की है। बैठक में सभी धर्मों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी डॉ रविशंकर ने कहा कि सभी त्यौहार चाहे ईद हो, होली हो या नवरात्रि प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान का प्रतीक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने त्यौहार मिलजुलकर और शांति के साथ मनाएं। कहा कि दुपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखते हुए त्योहारों के दौरान बिजली, पानी, साफ़-सफ़ाई एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने की मांग रखी।सीओ...