मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- पुरकाजी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के साथ आने वाले डीजे पर उत्तराखंड प्रशासन की सख्ती जारी है। पुरकाजी स्थित उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर प्रशासन डीजे की लंबाई और ऊंचाई की जांच कर रहा है। निर्धारित मानक के अनुसार डीजे की लंबाई 8 फुट और ऊंचाई 10 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। थाना प्रभारी डॉ. मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि डीजे के साथ आने वाली प्रत्येक कांवड़ की लंबाई-चौड़ाई की जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।हाईवे स्थित कॉलोनी में कई दर्जन डीजे खड़े हैं, जहां संचालक प्रशासन के मानकों के अनुरूप अपने डीजे की लंबाई और ऊंचाई में बदलाव करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- बड़े डीजे पर पुलिस की सख्ती, खुलवाए गए ऊंचे साउंड सिस्टम कसाना डीजे, चौधरी, राखी और संगम सहित अनेक डीजे संचालक अपने वाहनों को निर्धारि...