सीतामढ़ी, मार्च 28 -- पुपरी। नगर परिषद जनकपुररोड पुपरी के वार्ड नौ जैतपुर मुहल्ले में खाली मैदान में खर पतवार के बीच बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार को मिला है। 40 बर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार लगभग दो एकड़ भूमि में फैले खर पतवार में आबादी वाले भाग से दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो बंद बोरे से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार, एसआई शैलेश कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर बोरे को खर-पतवार से बाहर निकाला। बोरा खोलने पर उसमें से शव मिला। ज्वलनशील पदार्थ से शव काला पड़ चुका था। शव को आंखों पर पट्टी (टेप) व हाथ बंधा हुआ था। शरीर पर काला रंग का जींस पैंट व आसमानी रंग का टीशर्ट था।सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से एफसीएल की टीम ने पहुंचकर मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.