सीतामढ़ी, मई 16 -- पुपरी। निगरानी विभाग पटना की टीम ने नगर परिषद पुपरी के कार्यालय में शुक्रवार दोपहर छापेमारी कर नप के कनीय अभियंता को 01 लाख 45 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोपी की पहचान विजय कुमार शर्मा के रूप में की गई है। विजय नगर परिषद में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। निगरानी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर गई है। कनीय अभियंता के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी टीम ने दबोचकर मुजफ्फरपुर लेकर गई है। जानकारी के अनुसार मुरली कंस्ट्रक्शन के अधिकृत ठेकेदार पुपरी के राजभूषण प्रसाद ने दो कार्य कराए थे। दोनों में आरसीसी नाला, ढक्कन सहित निर्माण कार्य शामिल थे। कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार राशि भुगतान के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन भुगतान के लिए जेई कमीशन मांग रहा था। इस बीच राजभूषण प्रसाद ने निगरानी विभा...