सीतामढ़ी, अप्रैल 18 -- पुपरी। उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल, पुपरी डॉ कफील अख्तर अंसारी के निर्देश पर गुरुवार को जांच टीम के द्वारा पुपरी बाजार स्थित एक हॉस्पिटल में छापेमारी करने पहुंची। परंतु जांच टीम के पहुंचने से पहले ही संचालक हॉस्पिटल को बंद कर फरार हो गये। जांच टीम में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असगर अली, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक अनिल मंडल, जीएनएम अब्दुल जलील अंसारी एवं कार्यालय परिचारी मोहन पासवान को उक्त स्थल पर कुछ भी नही मिला तथा उन्हें बैरंग वापसलौटना पड़ा। उपाधीक्षक डॉ कफील अख्तर अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने बतलाया कि छापेमारी लगातार जारी रहेगी और जब भी इस हॉस्पिटल के संचालन प्रारंभ होने की सूचना प्राप्त होगी तत्क्षण ही इसकी वृहत जाँच की जायेगी। यह भी पढ़ें- पुपरी बाजार के नर्सिंग होम में छापेमारी करने पहुंची टीम बै...