सीतामढ़ी, जून 29 -- ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। अनुमंडल अग्निशामालय के अग्निशमन पदाधिकारी राम कुमार राम के नेतृत्व में सोमवार को एक टीम ने नगर स्थित एक दर्जन कोचिंग व लाइब्रेरी सेंटरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान किसी भी कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले, फायर विभाग से एनओसी नहीं ली गई थी। इसको लेकर अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा सभी को नोटिस देते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिया है।इस संबंध में उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी में अग्नि सुरक्षा के उपाय की व्यवस्था नही है। इसके लिए सभी को नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया गया है। यह भी पढ़ें- चार संस्थानों में जांची आग से बचाव की व्यवस्थाएं निर्देश का अनुपालन नही करने पर संस्थानों को सील कर दिया जाएगा। बताया कि संस्था...