सीतामढ़ी, अगस्त 21 -- पुपरी। पुपरी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भिट्ठा गांव वार्ड संख्या-6 में एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर शव तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पानी में शव उतराता देखा। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान स्वर्गीय शिवनंदन साह के पुत्र सोगारथ साह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, वह गुरुवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान उनका शव तालाब से बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: हरनाही गांव में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,केसधारदार हथियार के जख्म माथे और बांह पर धारदार हथियार के जख्म : मृतक के ...