सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनौरा नयाटोला वार्ड संख्या-5 में शनिवार की शाम एक छोटी सी चिंगारी ने देखते ही देखते भयावह रूप धारण कर लिया। जिससे आठ घरों को पल भर में राख में तब्दील कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। बताया कि खाना बनाने के दौरान उठी चिंगारी ने आग पकड़ ली, जो तेजी से फैलती चली गई। आग की चपेट में बिगन राय, भिखारी राय, शंभू राय, दिनेश राय, चंदन राय, संतोष राय और मिंटू राय सहित कुल आठ परिवारों के घर आ गए। इस अगलगी में करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग ने सिर्फ घरों को ही नहीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी झुलसा दिया। घटना में दो बुलेट बाइक जल गईं, एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि मवेशियों को बचाने के दौरान दो लोग ...