सीतामढ़ी, अगस्त 8 -- ज्ञान रंजन भारद्वाज, सीतामढ़ी। पुनौरा धाम में शनिवार को 'श्री सीताराम मंडपम' में विधिवत पुराने गर्भगृह से विग्रह के बाद मां जानकी एवं राम दरबार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के महंत कौशल किशोर दास के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां जानकी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान सीएम ने मंदिर परिसर में नव निर्मित अस्थायी सीताराम मंडपम में भगवान श्रीराम एवं माता सीता की प्रतिमाओं की स्थापना भी की। सम्राट ने कहा कि 2028 तक पुनौरा धाम में नए भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुनौरा धा...