सीतामढ़ी, अगस्त 27 -- सीतामढ़ी। भारत की प्रसिद्ध लेखिका, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के साथ मां जानकी की पावन जन्मभूमि पुनौरा धाम पहुंचीं। आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुनौरा धाम में सुधा मूर्ति ने मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के विग्रह का दर्शन कर आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन किया तथा पवित्र कुंड के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने पुनौरा धाम के इतिहास, धार्मिक महत्व और माता जानकी से जुड़े प्रसंगों के बारे में गहरी रुचि दिखाई। महंत कौशल किशोर दास से भी उन्होंने आशीर्वाद लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होगा कोलना के एतिहासिक श्रीठाकुर जी मंदिर सुधा मूर्ति ने पुनौरा धाम की महत्ता की स...