सीतामढ़ी, मार्च 22 -- सीतामढ़ी। नगर निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप देने में जुट गया है। करीब 440 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट तैयार किया जा रहा है, जिसमें शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बजट में विभिन्न मदों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। शहर में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और जरूरी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस प्रावधान किए जा रहे हैं। बजट में पुनौरा धाम को विशेष प्राथमिकता दी गई है। यहां बन रहे भव्य मां जानकी मंदिर को देखते हुए मौलिक सुविधाओं के विकास पर फोकस किया गया है। खासकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए विशेष प्रावधान किए जा रहे हैं, ताक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.