सीतामढ़ी, अगस्त 9 -- 31 दिसंबर 2028 तक माता जानकी मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। सीएम ने कहा कि पुनौराधाम केवल बिहार ही नहीं, बल्कि देश और विश्व के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मां जानकी की जन्मभूमि होने के कारण इसका सनातन में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर निर्माण और पुनौराधाम के समग्र विकास से धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन को गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के अवसर उपलब्ध होंगे। सरकार की मंशा पुनौराधाम को वैश्विक धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाना है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने दी 217.90 करोड़ रुपये की सौगात कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह, समाजकल्याण मंत्र...