पटना, अगस्त 9 -- बिहार के सीतामढ़ी में बन रहा माता जानकी का मंदिर भव्य और बेहद ही आकर्षक होगा। यह मंदिर विश्व स्तर पर पर्यटन का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर 31 दिसंबर 2028 तक तैयार हो जाएगा। मां जानकी भव्य मंदिर में स्थापित होंगी। इसके पहले पुनौराधाम में शनिवार को श्रीसीताराम मंडपम में विधिवत पुराने गर्भगृह से विग्रह के बाद मां जानकी और रामदरबार प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने मुख्यमंत्री के जरिए विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में नव निर्मित अस्थायी काष्ठ श्रीसीताराम मंडपम में भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमाओं की स्थापना भी की गई। इस ऐतिहासिक मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और...