लखीमपुरखीरी, मई 27 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक के दौरान भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की नई जिला एवं नगर कमेटी का गठन किया गया। बैठक में पुनीत साहनी को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं नगर कमेटी में कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। राजन साहनी को संरक्षक,सूरज राजपूत को नगर अध्यक्ष, अनूप राजपूत व प्रकाश जायसवाल को उपाध्यक्ष, सचिन रस्तोगी को महामंत्री, धर्मेंद्र राजपूत को कोषाध्यक्ष, बृजकिशोर राजपूत को संगठन मंत्री बनाया गया है। बैठक में प्रदेश संरक्षक सौरभ तिवारी और प्रदेश संयोजक एसडी सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि (मोंटी) सहित सचिन राजपूत, नितिन राजपूत, मोहित जग्गी, सुमित आनंद, हरेराम राजपूत, सागर राजपूत और तरुण सोंधी आदि मौजूद...