कौशाम्बी, अप्रैल 2 -- चरवा के बरियांवा गांव में दो पक्षों में हुए खुनी संघर्ष की वीडियो बना रहे शिवकरन उर्फ पुनीत (28) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से गांव में तनातनी की स्थिति बनी है। इस मामले में देर शाम पुनीत के फूफा प्रेम सिंह की तहरीर पर रामानंद समेत पांच नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ चरवा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...